CTET 2024 City Slip Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 सिटी स्लिप सोमवार को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्टेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic पर जाकर सीटीईटी 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस डेट को होगी एग्जाम 
सीटेट 2024 परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में की जाएगी। सीटेट 2024  दो पेपरों के लिए आयोजित होगा- पेपर I कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए है और पेपर- II कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए है। प्रत्येक पेपर  2 घंटे 30 मिनट तक का समय तय किया गया है।

ऐसे करें सीटेट सिटी स्लिप डाउनलोड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर CTET 2024 City Slip लिंक पर Click करें।
  • अब, लॉगिन से संबंधित सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर जाकर Click कर दें।
  • आपकी CTET 2024 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखने लग जाएगी।
  • उम्मीदवार आवश्यकता के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।