Logo
GATE 2025 Answer Key OUT: गेट 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2025 Answer Key OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने GATE 2025 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। वैसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक चैलेंज कर सकते हैं।

GATE 2025 Answer Key OUT: महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा तिथियां: 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025
  • प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी: 24 फरवरी 2025
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 1 मार्च 2025
  • फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि: मार्च 2025 (संभावित)

GATE 2025 Answer Key OUT: कैसे करें आंसर की डाउनलोड?

  • GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित होगी।
  • आंसर की को चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

GATE 2025 Answer Key OUT: परीक्षा पैटर्न

  • GATE 2025 परीक्षा 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
  • उम्मीदवार एक या दो विषयों की परीक्षा में बैठ सकते थे।

प्रश्नों के प्रकार:

  • मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ)
  • मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQ)
  • न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)

GATE 2025 Answer Key OUT: प्रोविजनल आंसर की के बाद क्या होगा?

  • चैलेंज विंडो: अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे 1 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञों की समीक्षा: IIT रुड़की सभी आपत्तियों की जांच करेगा।
  • फाइनल आंसर की: संशोधित उत्तर कुंजी मार्च 2025 में जारी होगी।
  • रिजल्ट: GATE 2025 के परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
jindal steel jindal logo
5379487