MAHA TET 2024: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने शनिवार को MAHA TET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 10 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) दी थी, वे अब अपने परिणाम को ऑनलाइन देख सकते हैं। यह परिणाम PDF फॉर्मेट में MSCE की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर उपलब्ध है, और इसे देखने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता नहीं है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले MSCE की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "MAHA TET Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम PDF फाइल के रूप में दिखाई देगा।
  • इस PDF को डाउनलोड करें और अपनी रोल नंबर और सीट नंबर से परिणाम चेक करें।
  • MAHA TET परीक्षा में सफल होने के बाद क्या होता है?

प्रमाणपत्र मिलेगा
जो उम्मीदवार MAHA TET परीक्षा में पास होते हैं, उन्हें MSCE द्वारा एक पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र महाराष्ट्र के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य है। हालांकि, परीक्षा में सफल होना नौकरी की गारंटी नहीं है। उम्मीदवारों को विभिन्न भर्ती सूचनाओं के अनुसार नियुक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।