West Bengal HS Result 2024: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन कल, 8 मई, 2024 को पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2024 घोषित करेगा। जो उम्मीदवार कक्षा 12 या उच्च माध्यमिक की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov पर परिणाम देख सकते हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी करेंगे रिजल्ट
बता दें, पश्चिम बंगाल कक्षा 12 के परिणाम दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। परिणाम जांचने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइटों पर दोपहर 3 बजे उपलब्ध होगा। इस साल, राज्य भर में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। 

ऐसे कर सकेंगे चेक 
डब्ल्यूबी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उम्मीदवार पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक कर दें। 
अब एक नया पेज खुलेगा जहां आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगा। 
इसके बाद सबमिट पर जाकर क्लिक कर दें।
आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।  
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी 10 मई, 2024 से सुबह 10 बजे तक पूरे पश्चिम बंगाल में परिषद के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों सहित 55 वितरण केंद्रों पर उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों को उनकी मार्कशीट 10 मई, 2024 को संस्थानों के प्रमुख/प्रभारी शिक्षक द्वारा प्राप्त होगी।