Aishwarya-Salman Breakup: विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले, ऐश्वर्या 'हम दिल दे चुके सनम' को-स्टार सलमान खान के साथ प्यारभरे रिश्ते में थीं। सलमान और ऐश्वर्या का लव अफेयर बी-टाउन का सबसे चर्चित गॉसिप रहा है। उनके अफेयर की अफवाहें और अटकलें इस स्तर तक पहुंच गईं थीं कि उन्हें शादीशुदा घोषित कर दिया गया था।

सलमान-ऐश्वर्या की शादी की अफवाहें
90 के दशक के अंत में ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि दोनों की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स में निकाह समारोह की बात कही गई थी। कई रिपोर्ट्स का दावा था कि ऐशवर्या-सलमान ने लोनावला के एक बंगले में शादी की थी और यह समारोह मुंबई के काजी ने पूरा कराया था। यह तक कहा गया था कि निकाह के लिए ऐश्वर्या ने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

 

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि सलमान और ऐश कथित तौर पर अपने हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए थे और मुंबई लौटने पर उन्हें एक साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि ये बात साफ तौर से जाहिर है कि ऐश्वर्या के माता-पिता सलमान संग उनके रिश्ते के खिलाफ थे। जब ये अफवाहें बाजार में गर्म होने लगीं तो ऐश्वर्या राय ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया को सारी सच्चाई बताई थी।

ऐश्वर्या ने कही थी बड़ी बात
एक मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश ने निकाह की इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि अगर उनकी शादी होती तो पूरी इंडस्ट्री को इसके बारे में पता होता। बॉलीवुड शादीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा, "अगर ऐसा हुआ होता तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती? इंडस्ट्री इतनी छोटी जगह है!

 

मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं जो शादी जैसी बड़ी बात से इंकार कर दे। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं गर्व से दुनिया के सामने इसकी घोषणा करती। फिर भी, शादी करने का समय कहां है? उस दौर में सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता था। हर कोई उनकी शादी के सपने संजोए बैठा था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनका ब्रेकअप हो गया और हमेशा-हमेशा के लिए उनके रास्ते अलग हो गए।

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐशवर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा था। हालांकि उनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिक पाया। जिसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने कुछ साल डेटिंग के बाद 20 अप्रैल, 2007 को धूम-धाम से शादी की थी।