Alia Bhatt British Citizenship: देशभर में इस समय लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल है। 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत वोटिंग हुई थी जिसमें महाराष्ट्र समेत 6 राज्यो में मतदान किया गया था।  इस वोटिंग में बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बॉलीवुड के तमाम सितारे सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे थे। शाहरुख खान, सलमान, अमिताभ बच्च से लेकर सभी सितारों ने अपना वोट डाला था।

मुंबई में सेलेब्स ने किया था मतदान
इस दौरान रणबीर कपूर भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वोटिंग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान आलिया भट्ट गायब रहीं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट जब वोट डालने नहीं आईं तो उनकी नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई। बता दें, आलिया के पास अभी भारतीय नागरिकता नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश सिटीजनशिप है। अब ऐसे में उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तर इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रप्टिक पोस्ट शेयर किया है जो वायरल हो रहा है।

आलिया का क्रिप्टिक पोस्ट
आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा- 'प्यार! कोई भी विवाद या तर्क, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को हरा नहीं सकता।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में द गुड वर्ड लिखा। अब ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्होंने नागरिकता पर छिड़ी बहस को लेकर ये पोस्ट किया है। 

 Instagram

आलिया के पास है ब्रिटिश नागरिकता
बता दें, आलिया ने खुद अपनी ब्रिटिश नागरिकता को कन्फर्म किया था। जब वह अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का प्रमोशन कर रहीं थीं उस दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोट ने आलिया से उनकी सिटिजनशिप के बारे में पूछा था, जिसपर एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पास ब्रिटिश सिटिजनशिप है। उन्होंने बताया कि उनकी मां सोनी राजदान का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, लेकिन भारत में ही पली बढ़ीं।

अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट
लोकसभा चुनाव 2024 में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी पहली बार अपना वोट डाला था। वह पिछले कुछ समय से भारतीय नागरिकता के लिए चुनौतियों का सामना कर रहे थे क्योंकि उनके पास कनाडाई सिटिजनशिप थी। उन्हें 15 अगस्त 2023 को भारतीय नागरिकता दी गई थी।