Deepika in Anant-Radhika Sangeet Ceremony: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों 2024 के सितंबर माह में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दीपिका इन दिनों अपनी फैमिली के साथ चिल टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आने लगा है और फिलहाल वह अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं।

अनंत-राधिका के संगीत में पहुंचीं दीपिका
दूसरी ओर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सेरमनी शुरू हो चुकी है। बीते दिन कपल का संगीत फंक्शन था जिसमें बी-टाउन के तमाम सेलेब्स ने खूबसूरत अंदाज में शिरकत की। इस दौरान दीपिका पादुकोण भी हसीना बनकर समारोह में पहुंचीं। संगीत फंक्शन में एक्ट्रेस पर्पल कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं। उनके इस लुक ने महफिल लूट ली। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं जो लोगों का दिल जीत रही हैं।

पर्पल साड़ी में दीपिका ने लूटी महफिल
इन तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। पर्पल साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक ने माधुरी दीक्षित की याद दिला दी। तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वह फोटोज में बेबी बंप के साथ खूबसूरत पोज़ दे रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस के अलावा उनके पति रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है।

रणवीर ने लुटाया प्यार
आज यानी 6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी वाइफ दीपिका की ये तस्वीरें उनके लिए तोहफे की तरह हैं। रणवीर सिंह ने वाइफ की फोटोज पर प्यार लुटाते हुए कमेंट किया- 'मेरा खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट, आई लव यू।'

 

रणवीर सिंह के कमेंट के बाद फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- रणवीर बेहद अच्छे हसबैंड हैं और अब एक अच्छे पिता बनने जा रहे हैं। अन्यू यूजर ने लिखा- सभी पतियों को रणवीर सिंह से सीखना चाहिए कि अपनी पत्नियों की तस्वीरों पर कैसे प्यार लुटाया जाता है।