Christmas 2023: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी खबर को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इस समय क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में बिजी हैं और ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिसमस तैयारियों की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

ग्रेटफुल कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर की
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिसमस की तैयारियों की झलक शेयर की हैं, वहीं उन्होंने और उनके डार्लिंग हसबैंड निक जोनस ने क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी है। तस्वीर में, ‘क्वांटिको’ एक्ट्रेस ने अपने घर के फायरप्लेस कॉर्नर की तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि फायरप्लेस कॉर्नर को लाइट्स, बाउबल्स, होली और आइवी से सजाया गया है और साथ ही सांता के रेड कलर के सॉक्स भी लटकाए गए हैं। इसके अलावा फोटो में फ्लॉवर पॉट भी रखा हुआ नजर आ रहा है और प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'ग्रेटफुल'।

इंटीमेट क्रिसमस के लिए प्रियंका की तैयारियां
बता दें कि इस साल, प्रियंका चोपड़ा पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ दूसरा क्रिसमस मनाएंगी, जैसा कि उनकी साझा की गई तस्वीर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका अपनी फैमिली के साथ इंटीमेट क्रिसमस फेस्टिवल मनाने के मूड है। पिछले साल प्रियंका ने न्यू जर्सी में क्रिसमस पर खूब धमाल मचाया था।

प्रियंका के नए प्रोजेक्ट्स 
 प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में देखा गया था। एक्ट्रेस के पास कुछ शानदार प्रोजेक्ट हैं और वह इस शो के दूसरे सीजन की तैयारी में हैं। इसके अलावा, उनके कईं और प्रोजेक्ट्स जैसे कि 'हेड ऑफ स्टेट्स' और 'जी ले जरा' भी आने वाले हैं।