Loksabha Election 2024: देश में इस समय लोकसभा चुनाव का माहौल है। 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका जिसका 20 मई को पांचवे चरण का मतदान किया जा रहा है। सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। 

पांचवे चरण के मतदान में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के तमाम सेलेबस सुबह 7 बजे वोटिंग करने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार अक्षय कुमार ने इस साल वोट डाला। जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, धर्मेंद्र, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान, जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारों ने सोमवार को वेटिंग की। वहीं बॉलीवुड की टॉप जोड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी 20 मई को मतदान किया।

 

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड में हैं। वह गर्भवती हैं और इस साल वह मां बनने जा रही हैं। वहीं सोमवार को मुंबई में चल रहे मतदान के लिए दीपिका पादुकोण अपने हसबैंड व एक्टर रणवीर सिंह के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचीं।

 

इस दौरान एक्ट्रेस लूज़ वाइट कलर की शर्ट और डैनिम जींस पहनी नजर आईं। रणवीर सिंह भी वाइफ की तरह मैचिंग वाइट शर्ट-डैनिम जीन्स लुक में पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

 

इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप भी देखने को मिला। लूज शर्ट में उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस दौरान वह पोलिंग बूथ तक जाने के लिए धीरे-धीरे चलती दिखीं। पति रणवीर उनका हाथ थामकर सेंटर तक ले जाते दिखे।

 

पैरेंट्स बनने जा रहे कपल पिछले कुछ दिनों से पब्लिक अपीरियंस में देखने को नहीं मिले थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के मतदान को मद्देनजर रखते हुए दोनों एक साथ बूथ पहुंचे। बता दें, कपल इस साल सितंबर माह में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगे।