Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात फेरे लेने वाली हैं। हाल ही सोनाक्षी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। हलांकि, कपल ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन पूनम ढिल्लों दोनों की शादी को कंफर्म कर चुकी हैं। ऐसे में अब रैपर हनी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयक करके कपल की शादी को कंफर्म किया है। 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होंगे हनी सिंह
दरअसल, शनिवार को सोनाक्षी के दोस्त और रैपर यो यो हनी सिंह ने कपल को शुभकामनाएं देते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, इस वक्त में लंदन में ग्लोरी गाने की शूटिंग कर रहा हूं। लेकिन मैं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर जरूर सोनाक्षी की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करूंगा। वह मेरी लिए बेहद खास हैं और सबसे अच्छी दोस्त भी हैं। उन्होंने कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ उन पर कृपा करें।  

Honey Singh Instagram Story (Instagram)

इस शादी के बंधन में बंधेंगे कपल
आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा हनी सिंह के गानों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। जिनमें 'देसी कलाकार' और 'कालास्टार' जैसे गाने शामिल हैं। हलांकि,जहीर और सोनाक्षी काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब लगातार खबरे सामने आ रही हैं कि कपल 23 जून को मुंबई में ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन कपल ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस शादी को कंफर्म कर रहे हैं।