Isha Ambani Gown Style Saree : ईशा अंबानी ने मारकेश में एक कार्यक्रम के दौरान अपने शानदार पहनावे से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने एक पारंपरिक साड़ी को आधुनिक शैली में पहना था, जिसमें भारतीय परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल दिखाई दे रहा था। यह लुक देखने वालों को लगेगा कि, इस खूबसूरत साड़ी में वे खुद भी कितनी सुंदर नजर आएंगी।

बता दें, ईशा की यह खास साड़ी गहरे काले रंग में थी, जिसमें सुनहरे रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो इसे एक भव्य और शाही लुक दे रही थी। इस साड़ी का बनारसी कपड़ा उसकी सुंदरता को और भी बढ़ा रहा था और उसके रिच लुक में चार चांद लगा रहा था। इस साड़ी गाउन के साथ पहना गया सजीला और सुंदर ब्लाउज आधुनिकता की झलक दे रहा था। 

ईशा ने हीरे का हार पहना था

अपने इस खास लुक को ईशा ने बेहद आकर्षक आभूषणों के साथ सजाया। उन्होंने शानदार हीरे का हार पहना था, जिसे सुंदर झुमके के साथ मिलाया गया था, यह आभूषण न केवल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था, बल्कि उनके पूरे लुक को भी निखार रहा था। मेकअप की बात की जाए तो आंखों पर स्मोकी आईशैडो, हल्का स्मज्ड आईलाइनर, और गहरे मस्कारे का प्रयोग किया गया है, जिससे उनकी आंखों को गहराई मिली और उनका लुक और भी मनमोहक बन गया। 

ईशा का परंपारिक लुक 

बालों को पोनीटेल किया हुआ था 

ईशा के बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था, जो उनके परिधान के साथ एकदम मेल खा रहा था और उनके पूरे लुक में एक निखार ला रहा था। उनकी यह हेयरस्टाइल पारंपरिक और आधुनिकता के बीच का संतुलन बनाए हुए थी, जो उनके पूरे लुक को परफेक्ट बना रही थी।

भारतीय परिधान की सुंदरता को दिखाया गया 

ईशा अंबानी ने भारतीय परिधान की सुंदरता और गहराई को सबके सामने पेश किया। यह पोशाक न केवल भारतीय परंपरा का प्रतीक था बल्कि आधुनिकता और वैश्विक फैशन का भी मेल था। यह लुक फैशन प्रेमियों को दिखाता है कि किस तरह परंपरा और आधुनिकता को मिलाकर एक अनोखा स्टाइल तैयार किया जा सकता है।