Justin Bieber-Hailey Pregnant: इंटरनेशनल पॉप स्टार जस्टिन बीबर (Justin Beiber) अपने गानों के लिए काफी पॉपुलर हैं। उनके 'बेबी', 'लेट मी लव यू', 'पीचेज़', 'नेवर लेट यू गो' जैसे शानदार गाने आज भी काफी ट्रेंड में हैं। अब उनसे जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। जस्टिन बीबर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, सिंगर शादी के 6 साल बाद पिता बनने वाले हैं। उनकी वाइफ हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं।

इसकी जानकारी कपल ने बड़े ही खास अंदाज में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इस गुडन्यूज के बाद बीबर के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। इंटरनेशनल सेलेब्स से लेकर फैंस तक, सब उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

जस्टिन ने दी हैली की प्रेग्नेंसी की जानकारी
जस्टिन बीबर मशहूर कनाडियन सिंगर हैं। उन्होंने मॉडल हैली बाल्डविन से 2028 में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। जस्टिन ने हैली के बेबी बंप के साथ कुछ फोटोशूट किए हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं और वाइफ के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। फोटो में वह वाइफ को खूबसूरती से कैप्चर करते दिख रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है कि उनके बेबी का जन्म किस महीने में होगा। लेकिन TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैली अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं।

बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
जस्टिन ने 10 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। इन फोटोज़ में उनकी वाइफ हैली का बेबी बंप दिखाई दे रहा है और वह फोटोशूट की तरह पोज कर रही हैं। इन वीडियो और तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस के साथ जल्द पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की है। जस्टिन ने अपने पोस्ट में हैली बीबर को टैग किया है। फोटो में वह बड़े ही रोमांटिक तरीके से अपनी वाइफ को हग कर रहे हैं। अन्य फोटोज में दोनों बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

उनके पोस्ट पर इंटरनेशनल सेलेब्स भर-भरकर कपल को बधाईयां दे रहे हैं। जस्टिन के पोस्ट पर हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन, केंडल जेनर, काइली जेनर, क्रिस जेनर, गिगी हदीद और डेमी लोवाटो जैसे सेलिब्रिटी ने कमेंटकर उन्हें बधाई दी है।

सेलेना के साथ अफेयर के रहे चर्चे
बता दें, जस्टिन बीबर का हैली से पहले फेमस सिंगर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप था। सेलेना के साथ उनका 2 साल तक अफेयर रहा। हालांकि 2 साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया जिसके चलते दोनों काफी लाइमलाइट में रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को फिर मौका दिया। तब खबरें रहीं कि सेलेना फेमस सिंगर चार्ली पुथ को डेट कर रही हैं। जिसके बाद आखिरकार जस्टिन और सेलेना का फाइनल ब्रेकअप हो गया।

 

इस दौरान बीबर, हैली को भी डेट कर रहे थे। जिसके बाद जस्टिन और हैली ने साल 2018 में सगाई कर ली। दोनों ने 2019 में परिवार और दोस्तों के लिए साउथ कैलिफोर्निया में एक वेडिंग सेरेमनी रखी थी। हैली बीबर एक अमेरिकी मॉडल हैं।