Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज यानी 4 जून को सामने आएंगे। जिसके लिए वोटों की गिनटी जारी है। इसी के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर कंगना, हेमा मालनी, अरुण गोविल समेत कई सितारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। ऐसे में कंगना रनौत रुझानों में मंडी सीट से जीतती हुई दिख रही हैं। वो 32 हजार वोट से आगे चल रही हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और धाकड़ गर्ल कंगना रनौत ने मां संग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। 

कंगना ने मां के साथ शेयर किया फोटो
दरअसल, कंगना रौनत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी मां के साथ एक फोटो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस की मां उन्हें मीठा खिलाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है एक्ट्रेस जीत की बधाई दे रही हैं। हलांकि, एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से विक्रमादित्स सिंह को पछाड़ आगे चल रही हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि ''मां का आशीर्वाद।'' इसके साथ ही दूसरी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ''मां ईश्वर का रूप है।'' इसमें एक्ट्रेस की मां उनके माथे को चुमती दिखाई दे रही हैं। 


मंडी सीट से लगातार आगे हैं कंगना
आपको बता दें, बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं रुझानों की गिनती जारी है। जिसमें एक्ट्रेस 32 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। कंगना का सीधा-सीधा मुकाबला विक्रमादित्स सिंह से है। हलांकि, कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर हिमाचल प्रदेश में अपने गृहनगर मंडी से चुनावी मैदान में उतरीं हैं। मंडी संसदीय सीट में कुल 10 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग जारी है। कंगना के अलावा एक और महिला प्रत्याशी राखी गुप्ता है, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।