Meenakshi Seshadri and Vinod Khanna Chemistry: बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि और विनोद खन्ना एक बेहतरीन जोड़ी में से एक थी। दोनों 'सत्यमेव जयते' से लेकर 'जुर्म', 'पुलिस', 'मुजरिम', 'क्षत्रिय' और 'हमशक्ल' जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन दे चुके हैं। इनकी जोड़ी 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में एक साथ काम किया है जिसमें उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद करते थे। 

मीनाक्षी ने विनोद खन्ना संग केमिस्ट्री का शेयर किया किस्सा 
दरअसल, लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया कि ''मेरी और विनोद खन्ना की इक्वेशन बेहद शानदार थी, जब मैं उनके साथ शूटिंग कर रही होती थी तब मेरे पापा को सेट पर आना बहुत पसंद था। लंच के दौरान वो दोनों डर्टी जोक्स किया करते थे। इसके बाद हम तीनों को हंसता हुआ देखकर पूरा सेट यही सोचता रहता था कि ये क्यों हंस रहे हैं।''

'विनोद खन्ना बहुत चिल इंसान थे'
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि "विनोद खन्ना काफी चिल इंसान थे। वह अपने करियर के टॉप एक्टर में से एक थे। वह रोज  पहलेआश्रम जाया करते थे और फिर वापस शूटिंग पर आ जाते थे।" हलांकि, करियर के टॉप पर होने के बावजूद वो डाउन टू अर्थ थे। वहीं आपको मालूम हो कि विनोद खन्ना ने   ओशो को फॉलो करने के लिए अपने करियर को छोड़ दिया था।

मीनाक्षी शेषाद्री का फिल्मी करियर 
आपको बता दें, कि मीनाक्षी शेषाद्री ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कमाल किया है और उन दोनों की कमेस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते थे। हालांति, एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में पेंटर बाबू से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरटी जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म हीरो में काम करके मिली थी। वहीं मीनाक्षी की फिल्मी करियर की बात करें, तो उनकी बेस्ट फिल्में मेरी जंग, दामिनी, घायल और शहंशाह हैं।