Mouni Roy : टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मौनी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें वह आदियोगी शिव के दर्शन करती नजर आ रही हैं। 38 साल की ये एक्ट्रेस जिन्होंने न सिर्फ टीवी पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी खूब जादू दिखाया है। मौनी अपने किरदारों से लोगों का दिल जीतने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

मौनी रॉय ने किए आदियोगी महादेव के दर्शन
मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान शिव और दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक मौनी को इन तस्वीरों में शिव की भक्ति में लीन देखा जा सकता है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस महादेव का जल से अभिषेक करती नजर आ रही हैं।

आदियोगी महादेव का जलाभिषेक
मौनी ने आदियोगी प्रतिमा के सामने पोज देते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं है। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को पिंक कलर के सूट में देखा जा सकता है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे पहले हो, तुम मेरे अनंत हो, शिव शिव।' मौनी रॉय ने अपने भोले बाबा दरबार से कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से कुछ में वह भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं, कभी पूजा करती हैं तो कभी जलाभिषेक करती हैं।

मौनी रॉय का वर्कफ्रंट 
मौनी रॉय आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में थे। मौनी रॉय जल्द ही सनी सिंह और पलक तिवारी के साथ 'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगी। फिल्म सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित और संजय दत्त द्वारा निर्मित होगी। मौनी रॉय-सूरज नांबियार की शादी 2022 में हुई।