Nora Fatehi Video: बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस और सिजलिंग एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती है। वहीं नोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक है। साथ ही एक्ट्रेस अपने डांस मूव्य के लिए जानी जाती है। इन दिनों नोरा अपकमिंग फिल्म क्रैक को लेकर सुर्खियों में है। जो जल्द ही थिएटर में दस्तक देने वाली है।

 क्रूज पर जमकर डांस करते नजर आई नोरा 
दरअसल, हाल ही में नोरा फतेही ने 6 फरवरी  को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं नोरा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रूज पर एक छोटी सी पार्टी रखीं। जिसका वीडियो अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां वह क्रूज पर झूम-झूम कर डांस करती नजर आई। वहीं इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
हलांकि, यूजर्स ने उनके डांस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है और तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे है। एक यूजर्स ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''यार ये सच में पागल हो गई है।'' वहीं दूसरे ने लिखा, ''क्या इस साल भी उन्होंने अपना बर्थडे क्रूज पर मनाया है,  हद है यार।'' दरअसल, बीते साल भी एक्ट्रेस नोरा ने क्रूज पर ही बर्थडे मनाया था। 

नोरा फतेही का फिल्मी करियर
एक्ट्रेस की फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में देखा गया था। वहीं अब नोरा एक्टर विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म क्रेक में नजर आने वाली है।  जो  23 फरवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही नोरा कई रियलिटी शोज में जजेस भी रह चुकी है।