Kannappa Prabhas First Look: सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म कन्नपा के साथ अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार और काजल के बाद अब अभिनेता प्रभास का भी कन्नपा से फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में प्रभास रुद्र के अवतार में नजर आ रहे हैं, जो फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। फैंस लंबे समय से अभिनेता के लुक का इंतजार कर रहे थे, जो एक कैमियो भूमिका निभा रहे हैं।
अभिनेता प्रभास ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिगं फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ' दिव्य रक्षक ‘रुद्र' ॐ. ‘रुद्र' के रूप में अपना फर्स्ट लुक रिवील कर रहा हूँ। #कन्नप्पा में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का प्रतीक। भक्ति, बलिदान और प्रेम की एक शाश्वत यात्रा। हमारे साथ इस महाकाव्य यात्रा में जुड़ें, जो 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है!
ये भी पढ़े-ः रितेश-जेनेलिया के 13 सालों से सीखें इश्क की परिभाषा, रिश्तों में सम्मान और आपसी समझ कितना जरूरी?
प्रभास का कैसा है फर्स्ट लुक?
पहले लुक में, प्रभास एक साधु या तपस्वी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे किसी साधु के जैसे केसरिया (भगवा) रंग का दुपट्टा पहने हुए हैं। इसके साथ ही ही गले में कई रुद्राक्ष की माला, लंबे बाल, माथे पर त्रिपुंड बनाया हुआ हैं। उनकी लंबी, काली जटाएं उनके चेहरे को घेरती हैं, और उनका चेहरा गंभीर, तीव्र भावनाओं से भरा हुआ दिखाई देता है। उनके हाथ में एक बड़ा, मुड़ा हुआ लकड़ी का त्रिशुल जैसा भी है, जो ऊपर की ओर मुड़ा हुआ है।
प्रभास के इस लुक को देखकर फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। साथ ही फैंस उनके इस नए अवतार से काफी इंप्रेस है, जिसे लेकर यूजर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इसके चलते एक यूजर ने लिखा- भारतीय सिनेमा का स्टार, वहीं, दूसरी ने लिखा- रेबल स्टार।
कन्नप्पा की स्टोरी
कन्नप्पा भारतीय तेलुगु भाषा की पौराणिक फिल्म है, जो वर्तमान में टॉलीवुड में बन रही सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है, जिसमें विष्णु मांचू अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।
बता दें, यह फिल्म भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा पर आधारित है, जो 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास के अलावा, इस फिल्म में मोहण बाबू, मोहनलाल, अक्षय कुमार, सरथकुमार, अरपित रंका, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, अरियाना और विवियाना मांचू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।