Deepika Padukone Spotted: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही पहली बार मां बन वाली हैं। उनकी डिलीवरी डेट के दिन नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में वह अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को बहुत एंजॉय कर रही हैं। कभी पति रणवीर सिंह साथ तो कभी अपने मम्मी-पापा के साथ दीपिका मुंबई में लंच-डिनर और मूवी डेट एंजॉय करती स्पॉट होती हैं। अब हाल ही में वह अपने ससुरालवालों यानी हसबैंड रणवीर की फैमिली संग डिनर करते स्पॉट हुई हैं।

 

दीपिका बीती मंगलवार रात को रणवीर सिंग की मॉम और बहन के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट के साथ डिनर करने पहुंची थीं। उनके साथ ओलंपिक 2024 में सुर्खियों में रहे भारतीय बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन भी नजर आए। बता दें, दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंट खेल के मेन कोच थे।

 

रेस्टोरेंट के बाहर दीपिका ने लक्ष्य को गले लगाकर ग्रीट किया और उने कुछ बातचीत की। इस दौरान दीपिका ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। तो वहीं लक्ष्य रेड शर्ट और वाइट ट्राउज़र पहने दिखे। एक्ट्रेस बेबी बंप को संभालते हुए रेस्टोरेंट से बाहर नकलीं।

 

दीपिका हसबैंड रणवीर सिंह की फैमिली के साथ डिनर करने पहुंची थीं। इस दौरान सभी ब्लैक आउटफिट पहने दिखे। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस पहनी थी जिसके उपर से ब्लैक ब्लेजर कैरी किया। साथ में वाइट स्नीकर्स पेयर किए। खुले बालों में दीपिका बेहद खूबसूरत लगीं।

 

दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। बता दें, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमेस्टर में हैं और सितंबर 2024 में वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। रणवीर और दीपिका ने फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।