Deepika Padukone Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस पांच महीने से अधिक प्रेग्नेंट हैं। अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में दीपिका कई बार स्पॉट हती रही है। हाल ही में वह पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालती नजर आई थीं। वहीं बीते दिन वह एक ब्रैंड इवेंट में शामिल हुईं थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने बेबी बंप के साथ स्पॉट हुई हैं। 

 

दरअसल, बीती शुक्रवार रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं। यहां एक्ट्रेस अपनी मां के साथ डिनर करने पहुंची थीं। जैसे ही लोगों को भनक लगी कि दीपिका रेस्टोरेंट में आईं हैं तो लोकेशन के बाहर उनके चाहनेवालों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

 

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें दीपिका ब्लैक ड्रेस पहनी अपने बेबी बंप के साथ संभलकर चलते हुए दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पेयर की थी, साथ ही ब्लैक शेल्डर बैग और शूज पहन रखे थे। इस आउटफिट में वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।

 

इस ड्रेस में दीपिका का बेबी बंप एकदम साफ-साफ दिखाई दे रहा था। वह प्रेग्नेंट होने की वजह से धीरे-धीरे कदम रखते हुए चल रही थीं। उनके साथ मां उज्जला पादुकोण को भी स्टाइलिश लुक में देखा गया।

 

खुले बाल और बॉडी हगिंग ड्रेस में उनका लुक एकदम किलर लग रहा था। एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ साफ प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा है। बता दें दीपिका इस साल सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी नजर आएंगे। इसके अलावा वह रोहति शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में भी दिखाई देंगी।