Nick Jonas Movie Power Ballad: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस बॉलीवुड के फेवरेट कपल माने जाते हैं। वहीं सिंगर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पावर बैलड' को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म की शुटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच प्रियंका ने फिल्म 'पावर बैलड' से अपने पति का पहला लुक शेयर किया है और पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है। 

प्रियंका चोपड़ ने 'पावर बैलड' से शेयर किया पति लुक
दरअसल, निक कई फिल्मों में अपना अभिनय दे चुके हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति का डैसिंग लुक शेयर करते हुए खूब प्यार लुटाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ''जैसे ही मैंने एक काम खत्म किया, उन्होंने शुरू कर दिया। यूनिवर्स हमें सिंक में रखता है। रीयूनाइट करने के लिए खुश हूं, उन्होंने 'पॉवर बैलड' की शूटिंग शुरू कर दी है। बेबी, आपको पहले दिन के लिए बहुत शुभकामनाएं। आप बहुत मेहनती हो, आपके जैसा कोई नहीं है। यह सफर बहुत शानदार होने वाला है।''

निक ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
इसके साथ ही निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिंगर ने लिखा, "काम पर लौटकर खुश हूं। पावर बैलड के सेट पर पहला दिन। चलो करते हैं।" 'पावर बैलड' की कहानी जॉन कार्नी और पीटर मैकडोनल्ड ने लिखी है।

कुछ दिन पहले सिंगर को हुआ था इंफ्लुएंजा-ए
आपको बता दें, कुछ दिन पहले निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मैं इंफ्लुएंजा-ए का शिकार हो गया हूं। वहीं उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अपने कॉन्सर्ट्स भी रद्द करने पड़े थे। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी थी। लेकिन अब एक्ट्रेस की पोस्ट से पता चल रहा है कि वह ठीक हैं और अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं।