Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Engaged: साल 2024 का आगाज़ होते ही बॉलीवुड में कई सेलेब्स की शादियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। साल के शुरुआत में आमिर खान की बेटी आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी की थी। वहीं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर भी इन दिनों सुर्खियां तेज हैं। वहीं अब बॉलीवुड के एक और कपल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

'फुकरे' फेम एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलकित और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 Instagram

लगभग 4 साल तक डेटिंग के बाद पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ये सगाई अपने एक दोस्त के घर पर प्राइवेट तरीके से की है। हालांकि अब तक इस कपल ने सगाई पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

Instagram

ये तस्वीरें कृति और पुलकित की करीबी दोस्त रिया लूथरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें ये कपल एक फैमिली गेट-टुगेदर में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों करीबी दोस्त और परिवार के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं। फोटो में पुलकित कृति को गले लगाए खड़े हैं। दोनों हाथों में रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। 

पुलकित-कृति हाथों में रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। source- Instagram

इन तस्वीरों को पुलकित ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया। वहीं रिया लूथरा के इंस्टाग्राम पर पुलकित-कृति की इंगेजमेंट वाली ये तस्वीरें भी अब डिलीट या हाइड कर दी गई हैं। हालांकि बॉलीवुड कपल की ये फोटोज शेयर होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने प्राइवेट तरीके से इंगेजमेंट कर ली है।

कपल ने सगाई की अबतक कोई जानकारी नहीं दी है। File photo

हालांकि अब तक कृति खरबंदा या पुलकित सम्राट ने अपनी सगाई या रोका सेरेमनी की अफवाहों पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। फिलहाल वायरल हुई ये तस्वीरों इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। 

आपको बता दें, पुलकित और कृति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया हुआ है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार वेकेशन मनाते और इवेंट्स अटेंड करते स्पॉट किया जाता है।

 Instagram