Ranbir Kapoor Ganesh Visarjan: देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस जश्न में मग्न हैं। सलमान खान, शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स के घर बप्पा विराजे थे जिसके बाद उन्होंने धूम-धाम से गणपति विसर्जन किया। इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अपने घर से बप्पा को विदा किया।

रणबीर कपूर ने किया गणपति विसर्जन
बीते दिन रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर संग गणपति बप्पा का विसर्जन करते नजर आए, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में रणबीर कपूर विसर्जन के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा अपनी गोद में लेकर विसर्जन के लिए जाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं नीतू भी गणपति बप्पा मोरेया के जयकारे लगा रही हैं। उन्होंने मुंबई में घर के पास एक तय स्थान पर ईको फ्रेंडली तरीके से बप्पा का विसर्जन किया।

नीतू कपूर संग लगाए जयकारे
कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें रणबीर कपूर हाथ में प्रतिमा लिए गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगा रहे हैं। उनकी मां नीतू भी हाथ में कलश पकड़े विसर्जन के लिए जाते देखी जा सकती हैं। दोनों को विर्सजन के स्थान पर भगवान गणेश की आरती करते हुए भी देखा जा सकता है।

मां-बेटे की जोड़ी पिंक-ऑफ वाइट रंग के आउटफिट्स में दिख रहे हैं। विसर्जन से पहले दोनों ने बप्पा की आरती दी और आशीर्वाद लिया जिसके बाद रणबीर ने नंगे पैर चलकर बप्पा को पानी में विसर्जित किया।

हालांकि इस दौरान आलिया भट्ट और राहा कपूर नजर नहीं आईं। मां-बेटे की जोड़ी ने ही अपने घर से बप्पा को विदा किया। वहीं दोंनो सेलेब्स की ये भक्ति देख फैंस काफी तारीफें कर रहे हैं।