Ranveer Singh to be Father Soon: एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। जल्द ही अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। बीते कुछ समय पहले ही दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था और बताया था कि वे इस साल सितंबर की महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। 

वहीं अब रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका और होने वाले बच्चे के लिए काम से लंबी छुट्टी लेने का मन बना लिया है। खबरें हैं कि रणवीर सिंह काम से ब्रेक लेकर पैटरनिटी लीव लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

काम से ब्रेक लेंगे रणवीर सिंह
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण अपने वर्क कमिटमेंट्स को धीरे-धीरे निपटा रही हैं ताकि वह मैटरनिटी ब्रेक पर जा सकें। इसी बीच खबरें हैं कि रणवीर सिंह ने भी पैटरनिटी ब्रेक लेने का मन बना लिया है और वह भी अपनी आगामी  फिल्मों की कमिटमेंट्स के बाद लंबी छुट्टी ले सकते हैं। एक्टर ने 'बैजू बावरा' के लिए पहले ही अपनी डेट्स दे दी हैं जिसके एक साल तक कोई अन्य प्रोजेक्ट पर वह काम नहीं करेंगे। उन्होंने फैसला लिया है कि वो 'डॉन 3' और 'शक्तिमान' से पहले कोई असाइनमेंट पर काम नहीं करेंगे। इस दौरान वह अपनी वाइफ और बच्चे के साथ पूरा वक्त बिताएंगे।

माता-पिता बनने की दी थी जानकारी
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पैरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने 29 फरवरी, 2024 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कम्बाइंड पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताया था कि दीपिका की डिलिवरी सितंबर 2024 में होगी। शादी के 6 साल बाद अब ये कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है।

शादी के 6 साल बाद दी गुडन्यूज
बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली में अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच धूम-धूम से शादी की थी। जिसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। दोनों की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' के दौरान शुरू हुई थी। वहीं अब अपने लंब रिश्ते और शादी के 6 साल बाद कपल ने माता-पिता बनने की गुडन्यूज दी है।