Salman Khan Announces Dabangg Reloaded Tour: इन दिनों लगातार सलमान खान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्यों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बावजूद वह कड़ी सिक्योरिटी के बीच रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' की शूटिंग कर रहे हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने दुबई में अपने Da-Bangg टूर का ऐलान किया है। जिसका पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

सलमान खान ने 'दबंग टूर' का किया ऐलान
दरअसल, सलमान ने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट पर 'दबंग टूर' का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, आस्था गिल, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया कि दुबई द-बैंग द टूर के लिए तैयार हो जाइए। 7 दिसंबर 2024 को रीलोड किया जाएगा। 


कब और कहां होगा शो? 
आपको बता दें, सुपरस्टार का ये Da-Bangg टूर दुबई में 7 दिसंबर 2024 को होगा और अब इसके टिकट्स भी मिलने शुरू हो गए हैं। इस टूर के टिकट प्लैटिनमिस्ट पर उपलब्ध हैं और इस टिकट का प्राइज AED 150 से शुरू होकर AED 10 हजार तक हैं। वहीं Da-Bangg टूर को सलमान खान के भाई सोहेल खान की कंपनी ही आयोजन कर रही हैं। 

सलमान खान को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी
वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। हालांकि, काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसलिए सलमान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है। 

सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अगर सुपरस्टार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर आने वाली है। जिसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म ईद के मौके यानी 2025 में रिलीज होगी।