Salman Khan Celebrates 58th Birthday: हर साल सलमान खान के फैन्स के बीच 27 दिसंबर को जश्न का माहौल देखने को मिलता है। सलमान को चाहने वाले हर साल उनके जन्मदिन का इंतेज़ार करते हैं और उनके बर्थडे को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। आज यानि 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। आज सलमान 58 साल के हो गए हैं।

बहन अर्पिता के घर भांजी के साथ काटा केक
आपको बता दें, बीती रात सलमान कलीना एयरपोर्ट पर नज़र आए थे जहां उन्होंने मीडिया के सामने पोज़ दिए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। जिसके बाद सलमान सीधे अपनी बहन अर्पिता और आयुष शर्मा के घर पहुंचे थे। सलमान ने अपनी भांजी आयत के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। खास बात ये है कि सलमान की भांजी यानि अर्पिता की बेटी आयत भी अपना जन्मदिन अपने मामूजान सलमान के साथ शेयर करती हैं। दोनों की बर्थ डेट्स 27 दिसंबर ही हैं।

सलमान के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सलमान की बहन अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा, अरबाज़ खान के बेटे अरहान समेत कई लोग बर्थडे पार्टी में नज़र आ रहे हैं। इस पार्टी में एक्टर बॉबी देओल भी मौजूद रहे।

बॉबी ने विश कर कहा- 'मामू आई लव यू'
बॉबी देओल ने पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बॉबी ने सलमान को गाल पर किस करते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और बर्थडे विश करते हुए कैप्शन लिखा, "मामू आई लव यू।" सलमान हमेशा से ही सुपरस्टार धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन रहे हैं। बॉबी और सनी देओल भी सलमान खान के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। वहीं सलमान के जन्मदिन पर बॉबी ने शिरकत कर बर्थडे बॉय को अपने खास अंदाज़ में विश किया।

अन्य सेलब्रेटीज़ ने दी बर्थडे विशेज़
बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज़ ने भी सलमान खान को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। सुनील शेट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सलमान को विश करते हुए लिखा, "एक और शानदार साल! सलमान को मिले एक्स्ट्रा चार्म, स्वैग और लेजेंडरी ब्रोमांस... हैप्पी बर्थडे भाई।"

एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- "इतने खूबसूरत दिल वाले इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे सलमान सर!"