Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि जरूरतमंद लोगों के मसीहा भी हैं। 2020 के कोरोनाकाल में उन्होंने जिस तरह जरूरतमंद की मदद की थी उसके बाद से ही वह लोगों के चहते स्टार बन गए हैं। कोविड के समय में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई लोगों को घर पहुंचाने और राशन व खाना देने में जी तोड़ मदद की थी। इतना ही नहीं वह जरूरतमंद बेरोजगार लोगों को रोजगार देने में भी मदद करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक और ऐसा काम किया है जो मिसाल बन गई है।

बच्चे के इलाज के लिए की मदद
एक्टर हाल ही में एक 22 महीने के बच्चे की जान बचाने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बच्चे के इलाज में मदद करने के लिए करोड़ों रुपए जुटाए हैं। दरअसल राजस्थान के जयपुर में 22 महीने का ह्रदयांश नामक बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 2 से पीढ़ित है। उसके इलाज के लिए दुनिया के सबसे महंगे इंजेक्शन Zolgensma की जरूरत थी।

तस्वीर में पीढ़ित बच्चा- ह्रदयांश

जुटाए 17 करोड़ रुपए
इसके लिए कई सेलेब्रटीज़ और क्रिकेट हस्तियों से मदद के लिए अपील की गई थी। वहीं सोनू सूद ने नर्म दिली दिखाते हुए इस बच्चे के इलाज के लिए फंडिंग की मुहीम शुरू की। अभिनेता ने इसके लिए क्राउडफंडिंग की जिसमें 17 करोड़ रुपए जुटाए गए। जिसके बाद अमेरिका से Zolgensma इंजेक्शन खरीदा गया और बच्चे का इलाज किया गया। 

सोनू सूद के इस अभियान के तहत लोगों का भरपूर समर्थन मिला और तीन महीने के अंदर 9 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली गई। धीरे-धीरे फंडिंग में लोगों ने हिस्सा लिया और 17 करोड़ रुपए की राशि इक्कट्ठी हो गई जिसके बाद ह्रदयांश का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।