TBMAUJ Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत क्रेज देखने को मिल रहा है। पहली बार ऑनस्क्रीन शाहिद-कृति ने एक साथ काम किया है। वहीं दोनों की रोमांटिक कमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुल 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, हालांकि, ये फिल्म की कमाई का अर्ली एस्टीमेट है। ऑफिशियल डेटा आने के बाद इस आंकड़े में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा। दरअसल, ऋतिक और दिपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर की बात करें, तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म का ओपनिंग डे ऑक्यूपेंसी
आपको बता दें, फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने शुक्रवार को कुल मिलाकर 14.92 प्रतिशत हिंदी में ऑक्यूपेंसी थी। सुबह के शो में 8.8 प्रतिशत, जबकि दोपहर के शो में 11.79 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

वहीं शाम के शो और रात के शो में 13.62 प्रतिशत और 25.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही है। वैसे में माना जा रहा है कि शाहिद और कृति की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर पूरी उम्मीद से अच्छा कलेक्शन किया है। खैर देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शानदार प्रदर्शन करती है या नहीं।

फिल्म के स्टार कास्ट 
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो आराधना शाह और अमित जोशी द्वारा निर्देशित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया' शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनोखी प्रेम कहानी को दर्शाता है। इस फिल्म में कृति ने AI रोबोट और शाहिद ने साइंटिस्ट का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है।