Tiger-3 OTT Release:  सलमान खान की फिल्म  'टाइगर-3'  सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट रही है। वहीं फिल्म का देश के साथ-साथ विदेश में भी अच्छा बिजनेस किया है। बता दें, भाईजान के फैंस अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे थे। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो फिल्म नहीं देख पाए थे। उन्हीं फैन्स को तोहफा देते हुए  'टाइगर-3' अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'टाइगर-3' 
दरअसल, इस बात की जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टाइगर 3 का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि  'टाइगर-3' अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। सलमान ने लिखा, "लॉक, लोडेड और तैयार।" वहीं टाइगर आ रहा है और प्राइम वीडियो पर अब आप टाइगर 3 देख सकते है। बता दें, 'टाइगर-3' 12 नवंबर 2023 को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फैंस कर रहे है कमेंट
इस पोस्ट के बाद भाईजान के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. उनके फैंस कमेंट्स के जरिए फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान आप मेरे पसंदीदा एक्टर हैं।'' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "ऊंचाइयों की यह यात्रा हमेशा के लिए बनी रहे।" इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट में हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कलेक्शन की बात करें तो टाइगर 3 ने भारत में 300 करोड़ पार की कमाई हासिल की थी। वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 450 करोड़ पार हुआ था। आपकों बता दें, कि टाइगर 3 वाईआरएफ, स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म 'टाइगर 3', जो साल 2017 में आई टाइगर जिंदा है का फॉलोअप है।