Varun Dhawan-Natasha Dalal Become Parents: इस वक्त बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर खुशियों की बहार है। अभिनेता पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ नताशा दलाल ने 3 जून 2024 को बेटी को जन्म दिया है। वरुण और नताशा पहली बार माता-पिता बन गए हैं। इस वक्त पूरी फिल्म इंडस्ट्री कपल को बधाई दे रही है। इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल तौर पर अपनी बेटी के जन्म की घोषणा कर दी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट 
वरुण धवन ने 4 जून 2024 को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो-कार्ड वाला पोस्ट शेयर किया जिसमें एक एनीमेशन फीचर के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में वरुण-नताशा का पेट डॉग जॉय नजर आ रहा है जो एक पॉट एयर बलून में बैठा है और उसके आस-पास ढेर सारे फ्लॉवर्स सजे हुए हैं। इस वीडियो में कपल की बेटी की जन्म की तारीख 3 जून 2024 लिखी हुई है। इसके साथ उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए आभारा जताया है और फैमिली के लिए मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की है। 

इस वीडियो पोस्ट के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा- "मारी प्यारी बेबी गर्ल आ चुकी है। मम्मा और बेबी के लिए आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हरे राम, हरे कृष्णा।"

सेलेब्स ने दी बधाई
कपल के इसी खुशी के पलों पर बी-टाउन के कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, समांथा रुथ प्रभु, करण जौहर, कुणाल खेमू, दीया मिर्जा, रेमो डीसूजा और मनीष मल्होत्रा समेत ढेर सारे सेलेब्स ने रिएक्ट करते हुए वरुण-नताशा को बधाई दी है। फैंस भी उन्हें विशेज दे रहे हैं। 

कपल ने 3 साल पहले की थी शादी
आपको बता दें, 3 जून की रात वरुण के पिता डेविड धवन ने पोती के जन्म की ऑफिशियल जानकारी दी थी। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था- यस, बेबी गर्ल। उनके पूरे परिवार को बीती रात हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। वरुण औऱ नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की थी।