Virat-Anushka: हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का समापन हुआ है। इस साल IPL की ट्रॉफी शाहरुख खान की टीम केकेआर ने अपने नाम की है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी आईपीएल 2024 में दमदार खेल दिखाया, हालांकि टीम खिताब हासिल नहीं कर पाई। वहीं अब आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद विराट कोहली रिलेक्स मोड में नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे।

 

मंगलवार को विराट कोहली वाइफ पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरंट में स्पॉट हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे भी नजर आईं।

 

चारों सेलेब्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे स्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट-अनुष्का और जहीर-सागरिका को एक साथ देखे जाने के बाद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैप्चर करना शुरू कर दिया।

 

इस दौरान अनुष्का शर्मा वाइट शर्ट और डेनिम लुक में काफी कूल नजर आईं। तो वहीं विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट बेज पैंट में कैजुअल लुक में दिखे।

 

जहीर खान ब्लू स्ट्रिप्स वाली शर्ट-जीसं में नजर आए। सागरिका वेस्ट कोट-पैंट्स में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।