फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ORRY ने सेलेब्स के साथ मचाया धमाल

31 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

28 जनवरी को गुजरात में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ।

अवॉर्ड नाइट में करीना, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान समेत कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की थी। तो कई सेलेब्स ने धांसू डांस परफॉर्मेंस दीं।

सेलेब्स के बीच आखिर ORRY कैसे मिस हो सकते हैं! सोशल मीडिया सेंसेशन औरी भी इस अवॉर्ड इवेंट में शामिल हुए थे।

ORRY ने फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें वो हमेशा की तरह अपने कूल अंदाज में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में औरी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ पोज करते दिख रहे हैं। जान्हवी और औरी इवेंट में काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

'बेबो' यानि करीना कपूर खान के साथ भी औरी ने जबरदस्त पोज दिए। एक्ट्रेस भी स्टनिंग लुक में दिख रही हैं।

औरी और करीना इवेंट में काफी फन मूड में नजर आए। ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

अवॉर्ड शो के दौरान औरी और रणबीर कपूर भी एक-दूसरे से मिलते दिख रहे हैं। उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं।

तो वहीं औरी और एक्टर वरुण धवन ने साथ में डैशिंग पोज दिए।