Yash Birthday: क्या आप जानते हैं 'रॉकी भाई' का असली नाम?

08 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

आज यश अपना 37 जन्मदिन मना रहे हैं। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन में हुआ था।

साउथ सुपरस्टार यश का हर कोई फैन है। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से बड़ी शख्सियत कमाई है।

फिल्म KGF-1 और KGF-2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर यश को खूब लोकप्रियता दिलाई। उन्हें अपने किरदार 'रॉकी भाई' से खूब प्रसिद्धी मिली।

लेकिन क्या आप जानते हैं 'रॉकी भाई' उर्फ यश का असली नाम? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं...

दरअसल यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। एक्टर के जन्म के बाद उनका नाम नवीन पड़ा, तो वहीं उनकी मां के परिवार वालों की ओर से दूसरा नाम यशवंत रखा गया।

जब वह हीरो बने तो उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी गई जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर के लिए अपना नाम यश रखा।

यश के लिए एक्टिंग करियर में आना आसान नहीं था। केवल 300 रुपए लेकर वह बेंगलुरू चले गए थे जहां से उन्होंने अभनिय का सफर शुरु किया था।

2007 में यश ने 'जम्बाडा हुडुगी' फिल्म से डेब्यू किया था। 2008 में उनकी फिल्म 'मोगिना मनासू' में उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।

यश ने 2016 में एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।