2023 में इन बॉलीवुड सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

26 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Instagram

इस साल बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न की दुनिया ने कई सितारों को खो दिया

9 मार्च 2023 को डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।

'लगान', 'चक दे इंडिया', 'अंदाज़ अपना अपना' जैसी कई फिल्मों में नाम कमाने वाले जावेद अमरोही का 73 साल की उम्र में 14 फरवरी को निधन हुआ था।

टीवी शो 'अनुपमा' फेम ऐक्टर नितेश पांडे ने 23 मई को कार्डियक अरेस्ट के कारण दम तोड़ दिया था। नितेश महज 51 साल के थे।

टीवी ऐक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की 22 मई को एक कार हादसे में मौत हो गई थी। वैभवी को 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' से बड़ी सफलता मिली थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध हालत में मिला था।

'मिर्ज़ापुर' के एक्टर शाहनवाज़ प्रधान ने 17 फरवरी को 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ।

'चक दे इंडिया' में नज़र आए एक्टर रियो कपाड़िया का निधन 14 सितंबर को हुआ था।

मशहूर टीवी शो CID के एक्टर दिनेश फडनीस का 57 की उम्र में मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हुआ था।

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद उर्फ नईम सैय्यद का 8 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने राजेश खन्ना और गोविंदा के साथ सबसे ज़्यादा काम किया था।