बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें!

08 Jul 2024

मॉनसून का मौसम लगभग हर किसी अच्छा लगता है। सुहावना मौसम देखते ही लोग बाहर घूमने निकल जाते हैं और चाट-पकौड़ी जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं।

इस मौसम में आमतौर पर सर्दी, खांसी, बुखार जैसी कई बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में सही आहार लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

बारिश के मौसम में विटामिन, मिनर, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए ताकी हमारी इम्यूनिटी अच्छी बनी रहे।

कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें मॉनसून में खाने बचना चाहिए। ये चीजें आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। जान लीजिए वो कौन-सी चीजें हैं।

मांस युक्त भोजन: इस मौसम में मांस, मछली और कच्चा अंड खाने से बचें। बारिश के मौसम में मांस में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और इसे पचाना भी आसान नहीं होता।

स्ट्रीट फूड: बाजार में मिलने वाली खाने की चीजों से बचना चाहिए। रास्ते, किनारे में मिलने वाला खाना दूषित होता है। इसे बनाने में हाइजीन पर ध्यान नहीं दिया जाता।

ऑयली फूड: ऑयली खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। जितना हो सके कम तेल और मसाले से बना खाना ही खाएं।