Jharkhand Excise Constable Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा की डेट जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 अगस्त से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की जाएगी।

जानें फिजिकल टेस्ट की डेट 
इस शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को JSSC की तय डेट में बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा। फिजिकल टेस्ट 20 अगस्त से शुरू हो रही है। इसके लिए आयोग की ओर से सात स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे।

इन सात राज्यों में संपन्न होगा पीईटी

  • रांची (स्मार्ट सिटी क्षेत्र, धुर्वा, रांची)
  • झारखंड जगुआर, टेंडरग्राम, रातु, रांची
  • गिरिडीह पुलिस केंद्र, गिरिडीह
  • पलामू (चियांकी हवाई अड्डा, मेदनीगर, पलामू)
  • हजारीबाग (जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग)
  • जमशेदपुर (सीटीसी स्वासपुर, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम)
  • साहेबगंज (झा.स.पु.- 09 कैम्पस, साहेबगंज)

एडमिट कार्ड इस लिंक से कर सकेंगे Download
बता दें, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध करवाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर लॉगिन कर अपनी विस्तृत जानकारी दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।