MPPEB Group 1, 2 Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप 1, 2 एवं सब ग्रुप 1 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2023 संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन ग्रुप के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, फील्ड एक्सटेंशन अफसर, डायरेक्ट (एग्रीकल्चर) सहित विभिन्न पदों पर परीक्षा हुई थी।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये चीज जरूरी
ग्रुप 1 और 2 और सब ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

15 जुलाई को हुई थी संयुक्त परीक्षा
बात दें कि संयुक्त परीक्षा 15 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी और इसकी उत्तर कुंजी 25 जुलाई 2023 को जारी की गई थी।

1978 रिक्त पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1978 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के लिए 1852 पद, फील्ड एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए 27 पद,  ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के लिए 52 पद, सीनियर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के लिए 25 पद, लैब टेक्नीशियन के लिए 14 पद, डायरेक्टर (कृषि) के लिए 01 पद,  सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 07 पद आरक्षित हैं। 

ऐसे करें संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर "Result - Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test - 2023" लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपको नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। 
  • आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।