TSPSC Group 1 Results 2025: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने हाल ही में घोषणा की है कि TSPSC ग्रुप 1 परीक्षा के परिणाम बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। भर्ती अभियान के तहत कुल 563 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट-tspsc.gov.in पर अपने अंक देख सकते हैं। आयोग का कहना है कि चयन प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है और परिणामों में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सावधानी बरती जा रही है।

ऐसे करें चेक 
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने परिणाम देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं।
  • ‘TSPSC Group 1 Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

 महत्वपूर्ण तिथियां
TSPSC द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार:

  1. 10 मार्च: ग्रुप-1 परीक्षा परिणाम और अस्थायी अंकों की सूची जारी होगी।
  2. 11 मार्च: ग्रुप-2 जनरल रैंकिंग सूची जारी होगी।
  3. 14 मार्च: ग्रुप-3 जनरल रैंकिंग सूची जारी होगी।
  4. 17 मार्च: छात्रावास कल्याण अधिकारी (Hostel Welfare Officer) के अंतिम परिणाम घोषित होंगे।
  5. 19 मार्च: विस्तार अधिकारी (Extension Officer) के अंतिम परिणाम जारी होंगे।

कुल खाली पदों की संख्या 
यह भर्ती अभियान कुल 563 पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 31,382 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला था।