Makhana Benefits: ड्राई फ्रू्ट्स में मखाना सबसे आसानी से डाइजेस्ट होने वाला सूखा मेवा है। ये  पोषण से भरपूर होता है। फाइबर रिच मखाना का सेवन शरीर को कई बड़े फायदे दिलाता है। मखाना को रेगुलर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, इसके अलावा इसका सेवन डाइजेशन को दुरुस्त करने का काम करता है। 

मखाने, जिन्हें कमल के बीज भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मखाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी से भर देते हैं। आइए जानते हैं मखाने खाने के कुछ प्रमुख फायदे। 

मखाना में है गज़ब की ताकत

वजन घटाने में सहायक
मखाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे ये वजन घटाने के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाते हैं। मखाने पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
मखाने में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। मखाने में पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Pumpkin Juice: फलों से ज्यादा दमदार है इस सब्जी का जूस, पिएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदें, बनाना भी है आसान

हड्डियों को मजबूत बनाता है
मखाने में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मखाने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
मखाने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।  मखाने में मैग्नीशियम होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मखाना मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Stomach Pain: किचन में छिपा है पेट दर्द का इलाज! 3 चीजें इस तरीके से करें सेवन, मिनटों में मिल सकता है आराम

मखाने को कैसे खाएं?
आप मखाने को भुना हुआ, भिगोकर या खीर में डालकर खा सकते हैं। ये नाश्ते, स्नैक्स या मिठाई के रूप में भी खाए जा सकते हैं। हालांकि मखाने स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)