Places Near Delhi: दिल्ली की वर्किंग लाइफ बेहद मुश्किल है, ऐसे में वीकेंड के दिनों को किसी शांत और सुकूनभरी जगह पर गुजारना किसी को भी दोबारा रिचार्ज करने के लिए काफी है। आप अगर दिल्ली में रहते हैं या फिर दिल्ली घूमने आए हैं तो यहां विजिट करने के साथ दिल्ली के आसपास की कुछ जगहों पर जरूर जाएं। 
कुछ घंटों के सफर के साथ इन जगहों पर पहुंचा जा सकता है और यहां बिताया वक्त आपको काफी सुकून देगा। 

दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां सुकूनभरा वीकेंड बिताया जा सकता है। मेट्रो सिटी के शोर-शराबे से दूर आप यहां कुछ ठहराव महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 जगहों के बारे में जो दिल्ली के काफी नजदीक हैं। 

दिल्ली के नजदीक घूमने वाली जगहें 

मानेसर - दिल्ली से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित मानेसर वीकेंड गुजारने के लिए बेहतरीन जगह है। मानेसर इंडस्ट्रियल हब होने के बावजूद आपको सुकून पहुंचाएगा। यहां का ग्रामीण जीवन आपको अंदर से सुकून देगा। यहां की नेचुरल ब्यूटी भी आपको पसंद आएगी। यही वजह है कि वीकेंड बिताने के लिए ये जगह काफी पॉपुलर हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: Places Near Mumbai: लोनावाला, खंडाला...मुंबई के आसपास 5 जगहें हैं बेहद शानदार, घूमने के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशंस

सोहना - सोहना हरियाणा का एक ऐतिहासिक शहर है जो कि दिल्ली वालो के लिए टूरिस्ट प्लेस के तौर पर लोकप्रिय हो चुका है। यहां झील, ऐतिहासिक इमारतें, महलों से आप रूबरू हो सकते हैं। नदी, झील किनारे वक्त बिताने के लिए आप सोहना झील की ओर रुख कर सकते हैं। दिल्ली से यहां 2 घंटे के सफर के बाद पहुंचा जा सकता है। 

नीमराना - दिल्ली की बिजी लाइफ बोरिंग हो चुकी है तो आप राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराना का वीकेंड प्लान कर सकते हैं। ये जगह दिल्ली से लगभग सवा सौ किलोमीटर दूर है और ऐतिहासिक स्थलों के लिए पहचानी जाती है। यहां स्थित नीमराना फोर्ट पैलेस पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह एक बेहद पीसफुल शहर है जो मन को सुकून देता है। 

इसे भी पढ़ें: Pachmarhi Places: पचमढ़ी घूमने जाएं तो 5 जगहें बिल्कुल न करें मिस, नेचर की ऐसी ब्यूटी नहीं देखी होगी कभी

मथुरा - आप दिल्ली से मथुरा जाने का प्लान भी बना सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की भूमि मथुरा आध्यात्मिक स्पंदनों से भरी हुई है। यहां का सुरम्य और शांति प्रदान करने वाला वातावरण हर कोई चाहता है। मथुरा में देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। वीकेंड के लिए आप मथुरा जा सकते हैं। ये दिल्ली से लगभग 180 किलोमीटर दूर है। 

आगरा - दिल्ली से सवा दो सौ किलोमीटर दूर आगरा स्थित है। आप चाहें तो यहां कुछ दिन गुजारने का प्लान बना सकते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई दर्शनीय स्थल हैं जो आपका दिल जीत लेंगे। यहां की मुगल काल की वास्तुकला, सभ्यता और जीवनशैली आपको दिखाई देगी।