Places Near Pune: पुणे महाराष्ट्र की एक पॉपुलर सिटी है। इस शहर की खासियत है कि इसके आसपास कई टूरिस्ट प्लेस हैं जहां आप सुकून का कुछ वक्त गुजार सकते हैं। वीकेंड प्लानिंग के लिए यहां दिल को छू लेने वाली कई जगहे हैं। आप अगर पुणे घूमने के इरादे से पहुंचे हैं तो यहां कि आसपास की कुछ जगहों की विजिट करना बिल्कुल भी न भूलें। 

बारिश के दिनों में पुणे और उसके आसपास के इलाकों का नजारा पूरी तरह बदल जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य किसी का भी मन मोह सकता है। आइए जानते हैं पुणे के आसपास बसे कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में। 

पुणे के आसपास के 5 लोकप्रिय स्थल

सिंहगढ़ - पुणे लगभग 35-40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिंहगढ़। यहां का किला ऐतिहासिक तौर पर बेहद महत्व रखता है। यह किला एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। यहां जल निकाय, देव टाकी को भी देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। ट्रेकिंग के शौकीन लोग भी यहां घूमने जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Places Near Mumbai: लोनावाला, खंडाला...मुंबई के आसपास 5 जगहें हैं बेहद शानदार, घूमने के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशंस

पाशनेत - पुणे के आसपास मौजूद ज्यादा टूरिस्ट प्लेसेस हिल स्टेशन हैं। पाशनेत भी एक हिल स्टेशन है और आप यहां वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। फैमिली के साथ इस हिल स्टेशन पर वक्त बिताना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां आपको एडवेंचरस एक्टिविटी का मौका भी मिलता है। 

लोहागढ़ - सिंहगढ़ किले की तरह ही लोहागढ़ किला भी विशेष महत्व रखता है। ये किला छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी भी रही है। यहां वीकेंड के दौरान वक्त बिताया जा सकता है। यहां भाजा और कार्ला गुफाएं भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pachmarhi Places: पचमढ़ी घूमने जाएं तो 5 जगहें बिल्कुल न करें मिस, नेचर की ऐसी ब्यूटी नहीं देखी होगी कभी

तोरण - आप अगर सोलो ट्रैवलर हैं और ट्रेकिंग को खूब पसंद करते हैं तो तोरण की विजिट भी कर सकते हैं। पुणे से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित तोरण को प्रचंडगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। ये जिले का सबसे ऊंचा किला है और लगभग डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पहुंचने के लिए झुजर माची और बुधला माची की ट्रेकिंग करनी पड़ती है। 

लोनावाला - लोनावाला एक बेहद लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। इसकी पुणे से दूरी लगभग 66 किलोमीटर है। पुणे से लगभग 2 घंटे की ड्राइव के बाद लोनावाला पहुंचा जा सकता है। ये इस इलाके की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां का वीकेंड आपको लंबे वक्त तक याद रहेगा।