Places Near Indore: इंदौर शहर देश की नंबर वन क्लीन सिटी समेत कई खूबियों की वजह से देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। खान-पान से लेकर घूमने-फिरने का शौक रखने वालो तक यहां आकर कभी मायूस नहीं होते हैं। बारिश के दिनों में तो इंदौर और आसपास के इलाकों का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। इंदौर के साथ ही इसके आसपास कई पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस हैं। 

बारिश के दिनों में इन जगहों पर विजिट आपको अलग ही सुकून देती है। इन जगहों पर परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इंदौर के आसपास की ऐसी ही 5 लोकप्रिय जगहों के बारे में। 

इंदौर के आसपास 5 लोकप्रिय जगहें 

पातालपानी - इंदौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर पातालपानी स्थित है। बारिश के दिनों में इस जगह की छटा पूरी तरह बदल जाती है। 300 फीट ऊपर से गिरता हुआ झरना पर्यटकों का मन मोह लेता है। ये एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट और ट्रेकिंग प्लेस है। इंदौर की महू तहसील के अंतर्गत आने वाला पातालपानी का क्षेत्र नेचर की ब्यूटी का बेहतरीन नजारा दिखाता है। 

इसे भी पढ़ें: Raipur Popular Places: रायपुर जाएं तो 5 जगहों पर जरूर घूमें, फैमिली के साथ उठाएंगे भरपूर मज़ा, यादगार रहेगी ट्रिप

तिंछा फॉल - बारिश के दिनों में तिंछा फॉल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। यह जगह इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और नेमावर-मुंबई रोड़ पर स्थित है। यहां भी मुख्य आकर्षण ऊंचाई से गिरता हुआ झरना है। बारिश के दिनों में भुट्टे के स्वाद के साथ गिरते हुए झरने को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। 

गुलावट - इंदौर की देपालपुर तहसील के अंतर्गत आने वाला गुलावट 'लोटस वैली' के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थान पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है। यहां हजारों कमल के फूल झील में नजर आते हैं। इंदौर शहर से ये जगह लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है। 

कजलीगढ़ - इदौर के नजदीक स्थित कजलीगढ़ भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय जगह है। यहां लोग कजलीगढ़ का किला देखने पहुंचते हैं। इदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर सिमरोल से इस जगह के लिए रास्ता जाता है। कजलीगढ़ में शानदार झरने, वैली और किले को देखा जा सकता है। यहां का शिव मंदिर भी काफी लोकप्रिय है। 

इसे भी पढ़ें: Udaipur Places: Udaipur Places: रैनी सीजन में उदयपुर घूमने का अलग है मज़ा, 5 जगहों पर बिताया वक्त बनेगा यादगार, मिस न करें इन्हें

वाचू पाइंट - बारिश के दिनों में प्रकृति की अनोखी छटा का नजारा लेना है तो वाचू पाइंट जरूर जाएं। इंदौर से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित वाचू पाइंट एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहीं से मालवा के पठार की शुरुआत होती है। इस हिल स्टेशन से पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए दिखाई देने वाले बादल किसी का भी मूड खुशमिजाज बनाने के लिए काफी हैं।