Ajwain Ke Fayde: अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो लगभग सभी भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली अजवाइन औषधीय गुणों से भरी हुई है। इसका सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी अजवाइन को एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। छोटी सी दिखने वाली अजवाइन में कई चमत्कारी गुण छुपे होते हैं। रोजाना एक चुटकी अजवाइन का सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
जो लोग कमजोर डाइजेशन से परेशान हैं उनके लिए अजवाइन खाना काफी लाभकारी हो सकता है। अजवाइन जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है और वजन घटाने में भी मददगार है। आइए जानते हैं अजवाइन खाने के बड़े फायदे।
अजवाइन खाने के 6 फायदे
पाचन में सुधार: अजवाइन पाचन तंत्र के लिए रामबाण है। यह पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। अजवाइन में थाइमोल नामक एक तत्व होता है, जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
सर्दी-खांसी से राहत: अजवाइन में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अजवाइन का काढ़ा पीने या इसे पानी में उबालकर भाप लेने से बंद नाक और गले की खराश से आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Bay Leaf Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करता है तेजपत्ता! स्ट्रेस भी घटाता है, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान
वजन घटाने में मददगार: अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और फैट बर्न करने में मदद करती है। रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: अजवाइन में एंटीहाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजाना अजवाइन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है।
जोड़ों के दर्द से राहत: अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अजवाइन के तेल से मालिश करने से गठिया के दर्द से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Basil Leaves: तुलसी के पत्ते खाएंगे तो 5 बड़ी बीमारियां नहीं आएंगी पास! दिल बनेगा मजबूत; स्ट्रेस घटेगा
इम्यूनिटी बूस्टर: अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोजाना अजवाइन का सेवन करने से शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)