Bhuna Chana Khane ke Fayde: देसी चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं। अगर चने को भूनकर खाया जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। चने के गुणों को अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे खाने से घोड़े जैसी ताकत आने की उपमा दी जाती है। भुना चना एक फाइबर रिच फूड है जो पेट के लिए भी लाभकारी है। 

कई लोगों के दिमाग में ये सवाल उठ सकता है कि भुना हुआ चना छिलके के साथ खाना चाहिए या छिलका उतारकर खाना ज्यादा अच्छा है। आपके दिमाग में भी पोषक से भरपूर इस फूड को लेकर ये सवाल है तो आइए जान लेते हैं इसका जवाब। 

भुना हुआ चना छिलके के साथ खाएं या नहीं?
भुने हुए चने को छिलके के साथ खाना इसके गुणों को और भी बढ़ा देता है। भुने हुए चने के साथ ही इसके छिलके में भी काफी फाइबर होता है जो पाचन क्रिया तेज कर मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देता है। ऐसे में हमेशा छिलके वाले चने खाना ही प्रैफर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Foods: कमजोर इम्यूनिटी शरीर को बना देगी बीमारियों का घर, 5 चीजें खाना कर दें शुरू, हेल्थ की टेंशन होगी दूर

छिलके वाले भुने चने खाने के फायदे

कब्ज - छिलके वाले भुने चने को खान से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। चने में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। छिलका भूसी की तरह काम करता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। इसे खाने से बॉवेल मूवमेंट में सुधार होता है और कॉन्सटिपेशन दूर होता है। बवासीर की बीमारी में भी भुने चने खाना फायदेमंद होता है। 

डायबिटीज - भुने चने छिलके सहित खाना डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभदायक है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और इंसुलिन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है। इससे शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है। डायबिटीज मरीजों को कब्ज होने पर भी छिलके वाले भुने चने लाभ पहुंचाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Constipation: कब्ज को चुटकियों में दूर भगा देंगे 5 फल, आयुर्वेद में भी बताए हैं बड़े फायदे, खाएंगे तो रहेंगे तंदुरुस्त

वेट लॉस - आप अगर बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो रोजाना छिलके वाले भुने चने खाने शुरू कर दें। इसे खाने से डाइजेशन इंफ्रूव होता है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इससे एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। भुना चना खाने से शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद मिलती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)