Healthy Habits: स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ आहार, स्वस्थ दिनचर्या और अच्छी आदतें आवश्यक हैं। कुछ अच्छी आदतें हैं जिनका आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए पालन करना चाहिए। कई बार हमारी कुछ अनजाने गलतियां न सिर्फ हमारी सेहत खराब करती हैं बल्कि मोटापे और कई बीमारियों का कारण भी बनती हैं। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सेहत से जुड़ी कई बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। ये बिल्कुल गलत है। यहां हम आपको कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको 2024 में स्वस्थ रहने के लिए अपनाना चाहिए। 

सुबह खाली पेट हेल्दी चाय पिएं
ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह चाय और कॉफी से करते हैं। लेकिन असल में इससे न सिर्फ पाचन खराब होता है बल्कि कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। आप सुबह खाली पेट जीरा पानी, धनिये का पानी और अजवाइन और अदरक इलायची की चाय पी सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को लाभ होगा।

उचित आहार का पालन करें
स्वस्थ रहने में आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोजमर्रा की जिंदगी में लोग अक्सर खान-पान से जुड़ी कई गलतियां करते हैं। लेकिन ये सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का सही मिश्रण होना चाहिए।

शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दें
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। नए साल में प्रतिदिन कम से कम 1000 कदम चलने का लक्ष्य निर्धारित करें। इसके अलावा योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

खुद पर विश्वास रखें
यह आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर लोग खुद पर विश्वास नहीं कर पाते, आश्वस्त नहीं हो पाते या खुद को कम आंकने लगते हैं। देर-सबेर इसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए नए साल में खुद पर भरोसा रखने की कोशिश करें।

नोट - किसी भी घरेलू उपाय या फिटनेस टिप को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।