Health Tips: अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं और बिना किसी दवाई के नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो ये योगासन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बैलेंस करते हैं, जिससे शरीर में पोषक तत्वों का सही तरीके से पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में।

1. भुजंगासन 
भुजंगासन पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और भूख बढ़ती है। यह आसन आपके शरीर को टोन करने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। अब सांस लेते हुए अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं और गर्दन पीछे की ओर झुकाएं। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर वापस आएं।  

Bhujangasana

2. वज्रासन 
वज्रासन पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपने घुटनों के बल बैठकर एड़ी पर बैठें और कमर सीधी रखें। हाथों को घुटनों पर रखें और आंखें बंद कर गहरी सांस लें और करीब 5 से 10 मिनट तक इसी अवस्था में बैठें रहें।  

Vajrasana

3. सुखासन 
यह योगासन तनाव को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। इसके लिए आप अपने पैरों को मोड़कर ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं और अपने हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें। करीब 10 से 15 मिनट तक इसी स्थिति में बैठें।  

Sukhasana

4. पवनमुक्तासन 
गैस, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है। पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे शरीर को पोषण सही तरीके से मिलता है। पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें। दोनों घुटनों को हाथों से पकड़कर छाती की ओर लाएं। 10-15 सेकंड तक इस स्थिति में रहें और फिर वापस आएं।

Pawanmuktasana

5. शवासन
शरीर को गहरी शांति और आराम देता है। तनाव को दूर कर भूख को बढ़ाने में मदद करता है। पीठ के बल सीधे लेट जाएं और हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दें। आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। 10-15 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।

Savasana