Restaurant Style Hakka Noodles: नूडल्स खाना हर कोई पसंद करता है। चाहे बच्चें हो या बड़े सभी इसे बड़े ही शौक से खाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी चाइनीज रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो आप सबसे पहले इसी डिश को ऑर्डर करते हैं। नूडल्स के साथ हरी सब्जियों का कॉम्बिनेशन बेहद खास बनाता है। इस डिश को बनाना भी बेहद आसान होता है। इसी वजह से कुछ लोग इसे घर पर बनाना पसंद भी करते हैं।

नूडल्स एक एक ऐसी डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में आज आपको रेस्टोरेंट स्टाइल हक्का नूडल्स बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप फॉलो करके टेस्टी हक्क नूडल्स बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि...   

हक्का नूडल्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कटा हुआ अदरक 
  • 2 कटा हुआ लहसुन
  • 1/2 कटा हुआ प्याज, 1/2 गाजर 1/2 कटा हुआ शिमला मिर्च
  • उबले हुए नूडल्स
  • सोया सॉस
  • ग्रीन चिली सॉस 

हक्का नूडल्स बनाने की विधि
हक्का नूडल्स बनाने के लिए सबसे एक कढ़ाई लें और उसे गैस पर रखें। अब उसमें सरसो का तेल डालें। जब सरसों का तेल गर्म हो जाए, तब कटा हुआ अदरक, लहसुन, गाजर, शिमला मिर्च डालें और उसे अच्छे से फ्राई करें। जब ये सारी चीजे पक जाए, तब उसमें उबला हुआ नूडल्स डालें। इसके बाद इन सभी चीजों और नूडल्स को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें ऊपर से स्वादानुसार नमक डालें। फिर उसमें काली मिर्च पाउडर, ग्रीन चिली सॉस और सोया सॉस डालकर सभी को मिला लें। ध्यान रखें- इन सारी चीजों को अच्छी तरह भूने,  ताकि इसका टेस्ट कच्चा ना रह जाए। अब किसी प्लेट में निकालकर उसे हर प्याज से गॉर्निश करें। अब आपक तैयार है हक्का नूडल्स।