Running Side Effects: तंदुरुस्त रहने के लिए रनिंग यानी दौड़ने की सलाह दी जाती है जो कि सौ फीसदी सही भी है। रनिंग से शरीर को सेहदमंद बनाए रखने में बड़ी मदद मिलती है। यही वजह है कि लोग फिजिकल एक्सरसाइज़ की शुरुआत वॉकिंग और रनिंग के साथ करते हैं। हालांकि हर किसी के लिए दौड़ना सही नहीं है। कुछ हेल्थ कंडीशंस में रनिंग फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। 

हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी उसकी सेहत दुरुस्त रहे। 80 साल के लोगों को भी आपने रनिंग करते देखा होगा। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी 3 समस्याओं में हेल्थ एक्सपर्ट्स दौड़ने के बजाय सिर्फ वॉकिंग की सलाह दी देते हैं। 

3 परेशानियों में रनिंग करने से बचें

हार्ट डिजीज़ - दिल हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो कि पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करने का काम करता है। दौड़ने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और इसके चलते हार्ट को पंपिंग के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ती है। हार्ट डिजीज के पेशेंट्स अगर ज्यादा रनिंग करते हैं तो इससे उनके दिल पर दबाव पड़ता है जो कि खतरनाक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Garlic Benefits: लहसुन को इस तरीके से खाएंगे तो घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! सेहत से जुड़े 6 चौंकाने वाले फायदे मिलेंगे

हाई ब्लड प्रेशर - जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी संयमित रूप से रनिंग की सलाह दी जाती है। रनिंग करने से ब्लड प्रेशर हाई होता है। हाई बीपी के पेशेंट्स का ब्लड प्रेशर अगर ज्यादा बढ़ जाए तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Carom Seeds Water: खाली पेट पिएं छोटे काले बीजों का पानी, 5 बड़ी परेशानियां होंगी दूर, सीखें किस तरह करना है तैयार

ओवर वैट - ज्यादा वजनी लोगों को भी दौड़ने से बचना चाहिए। दरअसल जो लोग ओवर वैट होते हैं उनके शरीर का भार घुटनों और अन्य जोड़ो पर ज्यादा पड़ता है। दौड़ने से ज्वाइंट्स पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। बहुत अधिक दबाव पड़ने पर ये चोट का कारण बन सकता है। वजन कम करने के लिए वॉकिंग, स्वीमिंग या साइकिलिंग का सहारा लिया जा सकता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)