क्या आपने देखी हैं अनंत-राधिका की शादी की ये अनदेखी तस्वीरें?

16 Jul 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस भव्य शादी की चर्चा देश से लेकर विदेश तक खूब हो रही है।

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत की शादी में एक से बढ़कर एक आयोजन किए थे। अंबानी फैमिली इस वक्त काफी लाइमलाइट में है।

12 जुलाई को अनंत और राधिका मर्चेंट ने सात फेरे लिए थे। 3 दिनों तक चले विवाह समारोह में तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। उनकी तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छाई हैं।

इस भव्य शादी समारोह से कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ हैं जिसे शायद ही लोगों ने देखा होगा। विदेशी मेहमानों से लेकर हर आयोजन तस्वीरों में कैद किए गए हैं।

इंटरनेशनल रेसलर औऱ एक्टर जॉन सीना भी शादी में जश्न मनाते देखे गए थे। उनके अलावा विदेश के बड़े सीईओ, राजनेता, स्टार्स ने शिरकत की थी।

सात फेरे से लेकर विदाई तक राधिका और अनंत की ये तस्वीरें बहुत पसंद की जा रही हैं। इस फोटो में राधिका की विदाई हो रही है और उनकी आंखे नम हैं।

अनंत की बारात में बी-टाउन सेलेब्स ने चांर चांद लगा दिए थे। माधुरी, शाहरुख, सलमान समेत सितारों ने जमकर डांस किया था।

वेडिंग वेन्यू का डेकोरेशन भी बेहत खास था। यहां जानवरों और पेड़-पौधों की आकृति को फूलों से सजाया गया था। यहां भारतीय संस्कृति को भी प्रदर्शित किया था।