मिनटों में दिखेगा ग्लो, अपनाएं कोरियन ब्यूटी फेस मास्क

31 May 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

इन दिनों कोरियन स्किन केयर काफी पसंद किया जा रहा है। कोरियाई लोगों की स्किन काफी क्लीन और ग्लोइंग होती है।

ऐसे में तमाम लोग कोरियाई स्किन प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको होममेड कोरियन फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिसका उपयोग करके आप बिना पैसे खर्च किए कोरियन जैसी स्किन पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस फेस मास्क को बनाने का तरीका ...

मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो बड़ा चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच दही या कच्चा दूध और एक बड़ा चम्मच शहद लें।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर हाथों या ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 10 तक छोड़ दें। फिर साफ पानी से फेस को धो लें।

शहद और दही में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण और लैक्टिक एसिड स्किन पर होने वाले एक्ने और पिंपल की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

दो हफ्ते तक इस फेस मास्क को अपनाएं और जिससे आपको इसका फर्क नजर आएगा। साथ ही आपका चेहरा भी कोरियाई जैसा ग्लोइंग दिखेगा।