गर्मियों में इस तरह बनाएं टेस्टी और लाजवाब मैंगो शेक

03 Jun 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

देशभर में हर कोई गर्मियों से काफी परेशान है। ऐसे में अपने शरीर को ठंडा और तारोताजा रखने के लिए लोग रिफ्रेशिंग ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं।

गर्मियों के मौसम में मैंगो शेक लंबे समय तक शरीर में एनर्जी और ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।

मैंगो शेक का मलाईदार टेक्स्चर न सिर्फ भूख को कम करता है, बल्कि आपके मीठे की क्रेविंग को भी शांत करने में काफी लाभदायक है। ऐसे में आप घर पर टेस्टी और लाजवाब मैंगो शेक बनाने का तारीका एक बार जरूर देखिए...

मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद आम को पानी से निकालकर उसके छिलके हटाकर एक बाउल में आम के गूदे के टुकड़े-टुकड़े करके साइड में रख दें।

अब मिक्सर में आम के टुकड़े और 1 कप ठंडा दूध और शुगर मिक्स करके उसे अच्छे से ग्राइंड कर लें।

इस बात का ध्यान रखें कि मैंगो शेक का टेक्स्चर स्मूद रहे। अब मैंगो शेक को एक बर्तन में निकालकर उसमें 1 कप दूध और डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

अगर आपको शेक ज्यादा गाढ़ा दिखे, तो उसमें आप दूध की मात्रा से कम कर सकते हैं। सर्विंग ग्लास में मैंगो शेक डालकर ऊपर से 3-4 बर्फ के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स की टुकड़ों से मैंगो शेक को गर्निश करें। अब आपका टेस्टी मैंगो शेक तैयार हैं।